पबजी खेलते नवविवाहिता को हुआ युवक से प्यार, छोड़ दी ससुराल
बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- पबजी खेलते हुए नवविवाहिता को एक युवक से प्यार हो गया। वह घंटों गेम खेलती और प्रेमी से बात करती। पति ने जब इसका विरोध किया तो विवाहिता अपने जेवरात कपड़े आदि लेकर ससुराल छोड़कर मायके आ गई। प्रेमी भी उसके मायके के गांव का बताया गया है। नवविवाहिता के पति ने गुलावठी थाने में प्रेमी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में विवाहिता के पति ने बताया है कि उसकी शादी दो साल पहले थाना टप्पल जिला अलीगढ़ के एक गांव निवासी युवती से हुई है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का मिजाज उसके और परिवार वालों से मेल नहीं खा रहा था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी दिन दिनभर मोबाइल पर पबजी गेम खेलती रहती थी। वह घर के किसी काम में हाथ नहीं बंटाती थी और ना ही किसी का मान सम्मान करती थी। गेम खेलने के लिए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.