नई दिल्ली, जनवरी 3 -- सर्दियों की ठंडी हवा रोकने में पफ जैकेट खूब काम करती है। ये जैकेट बेहद खास होती है क्योंकि इसको खास इंसुलेशन के साथ बनाया जाता हैं। लेकिन एक बार ये जैकेट गंदी हो गई तो घर में धुलने से काफी सारे लोग मना करते हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों की पफर जैकेट घर में धोने के बाद खराब हो जाती है। लेकिन पूरी ठंड अगर आप इस जैकेट के सहारे बिताते हैं तो हर बार ड्राई क्लीन मुश्किल है। ऐसे में पफ जैकेट को हाथ से धोने का सही तरीका सीख लें। जिससे आपकी जैकेट खराब ना हो और ठंड से बचाने में मदद करे।पफ जैकेट को हाथ से धोने का सही तरीका पफ जैकेट को हाथ से धोना है तो इसे काफी माइल्ड क्लीनिंग की जरूरत होती है। जिससे इस पर लगे दाग-धब्बे वगैरह साफ हो जाएं और साथ ही बदबू भी निकल जाए। तो इन स्टेप को फॉलो करके पफ जैकेट को वॉश करें।सबसे पहले पफ जैकेट क...