नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- सर्दियों की ठंडी हवा से बचाने में पफर जैकेट बड़े काम आती है। ओस, कोहरा और बारिश होने पर ये पफर जैकेट एक शील्ड की तरह काम करती है, गीले होने और ठंड से भी बचाती है। लेकिन इन भारी-भरकम दिखने वाली जैकेट को फोल्ड करना मुश्किल लगता है क्योंकि फोल्ड करने के बाद इसे रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर इन पफर जैकेट को बैग में पैक करना चाह रहे हों। लेकिन 2 तरीके हैं जिनकी मदद से आप किसी भी पफ वाली फूली जैकेट को फोल्ड कर छोटू सा बना सकते हैं, जो आराम से आपके बैग में आ जाएगी और ज्याद जगह भी नहीं लेगी। तो इस ट्रैवल फ्रेंडली टिप्स को जरूर नोट कर लें।पफर जैकेट को फोल्ड करने के 2 तरीके पफ वाली जैकेट को अगर आप फोल्ड करके कम जगह में रखना चाहते हैं तो ये सिंपल सा तरीका सीख लें। वैसे तो काफी सारी ब्रांड के पफ जैकेट ...