मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पप्पू सहनी मुठभेड़ का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। वीआईपी ने इस घटना को फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के नेताओं का आरोप है कि यह न केवल एक व्यक्ति की हत्या है, बल्कि पूरे समाज पर गहरा आघात है।वीआईपी के संस्थापक सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काले रंग की पट्टी बांध कर मोतीझील स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय के गेट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मुलाकात कर मुकेश सहनी ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि इस मुठभेड़ क...