मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वीआईपी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि पप्पू सहनी की हत्या को पुलिस ने एनकाउंटर का नाम दिया। जबकि, पिछले तीन वर्षों में उसपर कोई नया आपराधिक मामला नहीं था। पुराने मामलों में वह जमानत पर था। चार माह बीतने के बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में ये बातें कहीं। यह भी पढ़ें- पप्पू सहनी एनकांउटर फेक, दोषियों को मिले सजा : मुकेश सहनीपप्पू सहनी एनकाउंटर का विरोध उन्होंने पप्पू सहनी एनकाउंटर को फेक बताते हुए सरकार व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। आरा के भरत तिवारी एनकाउंटर का हवाला देते हुए कहा कि वहां जनदबाव के बाद रिटायर्ड जज से जांच व पांच पुलिसकर्मी निलंबित हुए। सवाल उठाया कि क्या बिहार में गोली और न्याय भी जाति देखकर मिलेगा। ...