चतरा, मार्च 16 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। औद्योगिक नगरी टंडवा के नये इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। श्री शर्मा 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पहले वे हंटरगंज के पुलिस निरीक्षक के रूप में थे। उल्लेखनीय है कि कर्तव्यहीनता के आरोप में टंडवा इंस्पेक्टर अनिल उरांव को डीआइजी द्वारा निलंबित किये जाने के बाद एसपी ने उत्तम तिवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। इधर नये इंस्पेक्टर ने कहा है अपराध और उग्रवाद पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...