लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद पप्पू यादव पर मामले पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि हिंसा हार के डर से जन्म लेती है। भाजपा हताश है इसीलिए देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक पर प्राणघातक हमले करवा रही है। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर मामला है और सांसद की सुरक्षा में लगे सरकारी महकमे की भारी चूक भी। जांच हो।उन्होंने कहा है कि सांसद पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही है, क्योंकि भाजपा अपने कुकृत्यों की वजह से हर तरह से बदनाम हो चुकी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पप्पू यादव की पीसी में मारपीट, दो लड़कों की धुनाई, सांसद बोले- चाकू से मारने आए थे लोकसभा अध्यक्ष को इसे संज्ञान लेना चाहिए। पप्पू यादव सदैव यूं ह...