मधुबनी, अगस्त 3 -- मधुबनी। शहर के थाना चौक के समीप सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव पर हुए हमले के खिलाफ कांग्रेस सुपौल जिला प्रभारी प्रकाश चंद्र झा के नेतृत्व में थाना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देश में फैली अव्यवस्था के लिए पीएम और गृहमंत्री जिम्मेवार है। सांसद सुरक्षित नहीं है। इनके खिलाफ जानलेवा हमला हुआ फिर भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपितों के विरुद्ध अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं : पप्पू यादवप्रदर्शन की मुख्य बातें जिला प्रभारी श्री झा ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, छात्रों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है तथा विपक्ष ...