पटना, फरवरी 10 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, फिलहाल वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। उन्हें एक दूसरे मामले में रिमांड पर ले लिया गया है। सांसद को जिस मामले में जमानत मिली है, वो साल 1995 का है। उन पर मकान पर कब्जा करने और जालसाजी का आरोप लगा था। पुलिस ने बीते शुक्रवार की आधी रात को उन्हें पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था। उस समय समर्थकों की पुलिस से गहमागहमी हुई थी। इसके बाद पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें वे फिलहाल रिमांड पर रहेंगे। बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले पर अब सुनवाई बुधवार को पटना की एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। यानी सांसद को कम से कम एक और रात बेऊर जेल में काटनी पड़ेगी। वहीं, मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.