बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में गुरुवार को सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि जब भी वे गरीबों के लिए आवाज उठाते हैं, साजिश के तहत उन्हें फंसाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है। नीट की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए वे सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे थे। उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर मुकेश पासवान, राजनीतीश कुमार, कौशल कुमार, चंदन कुमार, श्रवण यादव, नीतीश कुमार, राजनीतिक कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...