कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पपेट्री कला कठपुतली का प्रदर्शन कर सभी को अपनी कला से आकर्षित करने वाले छिबरामऊ के शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। उनके हुनर ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रगति 2026 आत्मसम्मान से समानता तक तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के दयाल गेट-वे में किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला, ब्लॉक छिबरामऊ के शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता ने स्टाल दीर्घा के कठपुतली अनुभाग में पपेट्री कला का आकर्षक प्रदर्शन किया। स्टाल अवलोकन के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.