गिरडीह, मार्च 3 -- तिसरी, प्रतिनिधि। समाजसेवी निरंजन राय के तिसरी प्रखंड के पपीलो गांव स्थित आवास पर सोमवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर तिसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों सहित गावां और राजधनवार के भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग और गुलाल से जमकर होली खेली। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं समाजसेवी निरंजन राय ने आगंतुकों का स्वागत किया और उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर समाजसेवी निरंजन राय द्वारा मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के भोजन की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित लोगों ने रंग गुलाल के साथ-साथ भोजन का भी पूरा आनंद उठाया। निरंजन राय ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। हर किसी को आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से होली मन...