रोहतास, सितम्बर 22 -- बिहार में 10 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। रोहतास जिले के सासाराम में इस घिनौनी वारदात के बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी है। यहां नगर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आने के बाद से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि पपीता बेचने वाला युवक बहला-फुसला कर बच्ची को गोदाम में लेकर गया, जहां उसके साथ जबरन दुराचार किया गया। बच्ची की चीखने व चिल्लाने पर आस-पास रहे लोगों ने दुराचारी को धर दबोचा व जमकर उसकी धुनाई की। इस पिटाई से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुराचारी को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायी। घायल दुराचारी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। उधर, पुलिस पीड़ित बच्ची की सदर अस्पताल में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.