हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के शिब्बापुरवा के पास खेतों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान किसानन पुरवा निवासी अरुण कुमार (40) के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी का काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरुण बाग से पपीता चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान वह कंटीले तारों में फंसकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका है कि रात भर पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.