बेगुसराय, फरवरी 23 -- वीरपुर। हाई स्कूल वीरपुर के मैदान में खेले जा रहे सौरभ-आनंद स्मृति जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पन्हास ने सर्वोदय नगर की टीम को 141 रनों से हरा दिया। पन्हास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में 13.4 ओवर खेलकर 234 रन बनाई। जवाब में सर्वोदय नगर की टीम 9.5 ओवर में 93 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। विजेता टीम के राहुल कुमार मेन ऑफ द मैच चुने गए। अम्पायर संजय पंडित,नैयर अली,कुंदन कुमार व सत्यम झा थे। मौके पर राहुल कुमार,सुमन कुमार,मो चांद,चुन्नू कुमार चंदन,हीरा झा,कुलजीत कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...