सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रक से कुचलकर 21 वर्षीय सत्यम उर्फ रमेश सोनी की हुई मौत के मामले में थाने के एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दरोगा की तरफ से मौत होने के बाद परिजनों को बिना सूचना दिए ही लापरवाही पूर्वक तरीके से शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...