पन्नी तानकर रह रहा गरीब परिवार, आवास की मांग
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। विकासखंड करहल के ग्राम सौज में एक परिवार काली पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। उसके पास मकान नहीं है। किसी तरह पन्नी तानकर रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं। पीड़ित मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने वाले परिजनों के पास इतना पैसा नहीं है कि वह खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश व आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित लक्ष्मी देवी, अशोक दिवाकर, कुमारी रियल व संतोषी देवी ने प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.