पन्ना प्रमुखों में जोश भर चुनाव का बिगुल फूंका
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा ने यूपी चुनाव का बिगुल संगठन की निचली इकाई से फूंकना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में रविवार को भाजपा जनरलगंज मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में बैठक हुई। पन्ना प्रमुखों से मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए हर वोटर से घरों में जाकर संपर्क करने के टिप्स दिए। कहा कि हर वर्ग को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों को बता उन्हें जोड़ें। बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। यह आपस में टांग खिंचाई बंद करने से ही होगा। मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं जनरलगंज मंडल प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता तथा लाभार्थी संपर्क अभियान पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- 2027 में यूपी जीतने का ये है बीजेपी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.