भागलपुर, मई 8 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव से करीब 15 दिन पहले लापता हुए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं है। मामले को लेकर युवक के पिता ने थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार भी लगाई थी। परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को ही युवक गोविन्द कुमार (19 वर्ष) जगदीशपुर में यज्ञ का मेला देखने गए थे। जिसके बाद वह जब देर रात तक भी घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू किए। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। जगदीशपुर पुलिस का कहना है कि लापता युवक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- चंदवारा छिट भगवतीपुर से युवक लापता यह भी पढ़ें- एक माह से गायब किशोर की तलाश शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...