पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पनोरमा ग्रुप के दफ्तारों में चौथे दिन भी आयकर विभाग की जांच चली। इस दौरान ग्रुप के कारोबार में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं हैं। हालांकि पाईं गईं अनियमितताओं को लेकर आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा सकी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। साथ ही करोड़ों के कारोबार का हिसाब आयकर विभाग को नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर ग्रुप के सीएमडी से लेकर कर्मियों तक से आयकर विभाग ने पूछताछ तेज कर दी है। फिलहाल आयकर विभाग के छापेमारी दल में शामिल अधिकारी कंपनी को कारोबार के हिसाब के मिलान के लिए मौका दे रहे हैं। हिसाब मिलान नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई संचालित की जाएगी। इधर चार दिनों से चल रही छापेमारी से शहर के कारोबारियों में हलचल तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.