नई दिल्ली, अगस्त 8 -- वेजिटेरियन लोगों के पास प्रोटीन के सोर्स तो कई सारे हैं। लेकिन इन सोर्स में प्रोटीन की मात्रा कम और कैलोरी की मात्रा ज्यादा रहती है। ऐसे में काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर शरीर के प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए कौन से फूड्स को खाने में शामिल करें। प्रोटीन का बेस्ट सोर्स पनीर को माना जाता है। लेकिन प्लांट बेस्ड प्रोटीन में लोग सफेद चने को खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर पनीर या सफेद चना में से क्या खाएं जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी कर सके और साथ ही जरूरी न्यूट्रिशन भी दे। तो चलिए जानें सफेद चने और पनीर में से कौन सा फूड प्रोटीन के लिए बेस्ट है।पनीर और सफेद चने में कितना प्रोटीन होता है? पनीर में प्रोटीन की मात्रा सफेद चने की तुलना में ज्यादा होती है। 100 ग्रा...