रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बाजपुर क्षेत्र से लिए गए पनीर के दो और दूध का एक नमूना जांच में फेल हो गए हैं। दो नमूने अधोमानक और एक असुरक्षित पाया गया है। संबंधितों पर कार्रवाई के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक आयुक्त खाद्य विभाग ललित मोहन पांडे ने बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में टीम ने बाहरी राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश से आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए बाजपुर क्षेत्र में सैंपलिंग अभियान चलाया था। विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से पनीर और दूध के नमूने लेकर जांच को रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में पनीर के दो नमूने अधोमानक पाए गए, जबकि दूध का एक नमूना असुरक्षित श्रेणी में पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं क...