कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। कुल हिन्द इस्लामिक इल्मी अकादमी ने गुरुवार को फितरा की रकम का ऐलान कर दिया। अकादमी के अध्यक्ष मुफ़्ती इकबाल अहमद कासिमी, मुफ़्ती अब्दुल रशीद कासिमी, मौलाना खलील अहमद मजाहिरी और जमीअत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह कासिमी ने बताया कि गेहूं अथवा आटा की दर से फितरा 70 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। जौ के आधार पर यह रकम 130 रुपये, खजूर व छुहारा के आधार पर 1000 रुपये, पनीर के आधार 1100 रुपये और किशमिश के आधार पर 1300 रुपये प्रति व्यक्ति देय होगा। इसका आकलन गेहूं अथवा आटे से पौने दो सेर (1 किलो 633 ग्राम) और जौ, छुहारा, खजूर, किशमिश व पनीर से साढ़े तीन सेर (03 किलो 266 ग्राम) के आधार पर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...