नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- घर पर पनीर बनाते हैं तो उसके बाद बचा पानी अक्सर सीधे फेंक दिया जाता है। लेकिन यही पानी आपकी रसोई में एक स्वादिष्ट और हल्का-फुल्का सूप बनाने के काम आ सकता है। इसमें कुछ सब्जियां और मसाले मिलाकर आप कम समय में गरमागरम सूप तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद भी अच्छा लगता है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। खासकर शाम के समय जब कुछ गर्म और टेस्टी पीने का मन हो, तब यह सूप अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो अगली बार पनीर बनाएं, बचा हुआ पानी फेंकने से पहले इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।पनीर के बचे पानी में कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स होते हैं? पनीर बनाने के बाद बचे पानी में दूध के कुछ न्यूट्रिएंट्स रह जाते हैं। इसमें लैक्टोज यानी दूध की नेचुरल शुगर, थोड़ी मात्रा में प्रोटीन, साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्...