गौरीगंज, जून 6 -- अमेठी, संवाददाता। पनीर से लेकर पानी तक और मसाले से लेकर मिठाई तक सुरक्षित नहीं है। जो आप खा रहे हैं संभव है कि उसमें मिलावट की गई है। मानकों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। यह बातें हम नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग की पिछले साल की रिपोर्ट कह रही है। जिसमें भरे गए नमूनों में से पानी के साथ ही पनीर मिठाइयां मसाले और सरसों तेल में मिलावट की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के पिछले वर्ष मार्च तक के आंकड़ों पर गौर करें तो दूध के 35 नमूने भरे गए। जिसमें से 27 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 16 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। खोया के 16 नमूनों में से 12 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है और नौ अधोमानक पाए गए हैं। पनीर के 28 नमूनों में से 17 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 15 अधोमानक पाए गए, जबकि दो असुरक्षित पाए गए हैं। घी के नौ नमूनो में से ती...