कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। होली नजदीक आते ही खाद्य वस्तुओं में मिलावट तेज हो गई है। दूध, खोया, बेसन और इनसे बनी मिठाइयों में हानिकारक वस्तुएं मिलाए जाने से सेहत के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता जा रहा है। यही हाल पनीर का भी है। मुनाफाखोर अधिक फायदे के लालच में इसमें भी हानिकारक वस्तुएं मिला रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुकवार को छापे मारकर दो जगह से संदेह के आधार पर बेसन और खोया के नमूने लिए, जबकि कसया में संचालित नमकीन की एक फैक्ट्री को सील कर दिया। जानकारों की मानें तो होली के त्योहार के दौरान पनीर और खोया की भारी मांग को देखते हुए बाजार में मिलावटी सामान की आवक बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, इन डेयरी उत्पादों में वजन बढ़ाने और रंग-रूप निखारने के लिए कई घातक रसायनों और अखाद्य वस्तुओं का...