हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। फतेहपुर रेंज के अंतर्गत पनियाली गांव के पास जंगल में गुरुवार सुबह बाघ के शावक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में किसी अन्य जंगली जानवर के हमले में शावक के मरने की आशंका है।गुरुवार सुबह गांव के नजदीक जंगल में सीताराम आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते के पास ग्रामीणों को बाघ के शावक का शव पड़ा दिखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शावक की गर्दन पर गहरे घाव बने थे। शव को वन चौकी फतेहपुर ले जाया गया जहां पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...