बरेली, जनवरी 17 -- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) की छात्राओं ने शुक्रवार को पनाश परेड फैशन शो में रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों की आकर्षक रैंप वॉक और थीम आधारित डिजाइनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में निदेशक मीनाक्षी खंडेलवाल ने कहा कि छात्राएं रचनात्मक सोच से विदेशों में भी अपनी पहचान बना सकेंगी। शो में इरम, श्वेता, शुभप्रीत, माही, प्रीति, आरिशा, पिंकी, मननत, रुकमणी, पूजा, तन्या, रेनू, नेहा, मानसी व निधि सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। फैशन शो की सफलता में उषा, अनम, तृप्ति एवं शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन रहा। यह शो हाल ही में दिल्ली में एलए फैशन रनवे नाम से भी चर्चित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...