पनसोखा निर्माण में मानकों की अनदेखी
कोडरमा, अप्रैल 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि प्रखंड के पारहो पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित जल संरक्षण योजना के तहत बनाए जा रहे पनसोखा (सोख्ता गड्ढा) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की बात सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रखंड प्रशासन से शिकायत की है कि निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है, जिससे योजना की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों के अनुसार, तीन फीट के गोलाकार पनसोखा निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईंटों को हाथ में उठाते ही वे टूट जा रही हैं। ऐसे कमजोर सामग्री से किए गए निर्माण के कारण आशंका जताई जा रही है कि पानी के संपर्क में आते ही ईंटें गल जाएंगी और पूरा ढांचा कुछ ही दिनों में ध्वस्त हो सकता है। यह भी पढ़ें- पोखर जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप एक पनसोखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.