गढ़वा, मार्च 26 -- गोदरमाना। रंका थानांतर्गत गोदरमाना पुलिस पिकेट की ओर से पिकेट के सामने गुरुवार को पनशाला खोला गया। पुलिस कैंप के एसआई सिंहराय गुंजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्य मनोज जयसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पाठशाला का उद्घाटन किया। मौके पर पिकेट के जवान मुकेश कुमार, राजन कुमार, हवलदार संजय लकड़ा, शशि कुमार, मिथिलेश राम, जफर अहमद खान के अतिरिक्त विनय कुमार, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, राजेंद्र कुमार, संजय उरांव, महेश उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे। पिकेट के सिंहराय गुंजा ने राजगीरों को लड्डू खिलाकर पानी पिलाया। उन्होंने कहा कि गर्मी ने दस्तक दे दिया है। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी हो हो उसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...