रामपुर, अप्रैल 3 -- गुरुवार को प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शहर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर पनवड़िया चौराहे के पास भमरोआ शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर महाराजा दक्ष प्रजापति द्वार बनवाने की मांग की। ज्ञापन में समाज की ओर से कहा गया कि शहर के पनवड़िया ब्रिज के पास प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी मार्ग से शहर के प्राचीन श्री पातालेश्वर शिव मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं। ऐसे में इस प्रमुख मार्ग पर महाराजा दक्ष प्रजापति के नाम से एक भव्य द्वार का निर्माण कराया जाना चाहिए। प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष लाला राम कुमार प्रजापति ने कहा कि उनका समाज लंबे समय से पिछड़ा और उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के वंशज महाराजा दक्ष प्रजापति के नाम पर शहर में अभी तक कोई चौक या चौराहा नही...