कानपुर, दिसम्बर 15 -- फीलखाना की 20 हजार आबादी सवा महीने से जलसंकट से जूझ रही है। यातायात पुलिस से परमिशन मिलने पर 15 दिसंबर को जल निगम ने लीकेज की मरम्मत शुरू की, तो मरम्मत कार्य में मेट्रो बाधा बन गया। पेयजल पाइप लाइन के ऊपर मेट्रो ने 33 हजार केवीए के 12 तार बिछाएं हैं, जिससे अभी तारों को बचाकर खोदाई का काम चल रहा है। जल निगम शहरी के एई राहुल तिवारी ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत का काम मेट्रो ने किया था, तब ज्वाइंट की वेल्डिंग मेट्रो ने अच्छी तरह से नहीं की थी, इस वजह से लीकेज हो गया। बिजली के तारों को बचाकर और भी लीकेज ढूंढा जा रहा है। 17 दिसंबर तक मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.