पनघटवा डैम में नहाने के क्रम में बच्चे की मौत
गढ़वा, मई 24 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघटवा डैम में नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नंदन राम के 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ डब्लू के रूप में हुई। घटना शनिवार शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मनीष शनिवार शाम लगभग 5 बजे अपने साथियों के साथ पनघटवा डैम में स्नान करने गया था।
घटना का विवरण नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। उससे वह डूब गया। उसके बाद साथ गए बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे उसका शव बाहर निकाला गया। मालूम हो कि मनीष अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। स्थानीय विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.