पनघटवा डैम के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, पत्नी और बेटा घायल
गढ़वा, जून 22 -- गढ़वा। गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघटवा डैम के समीप सोमवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव निवासी महेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। वहीं घायलों में उनकी पत्नी सीमा देवी (20 वर्ष) और पुत्र दशरथ कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हादसे का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रजापति अपनी पत्नी और बेटे को लेकर मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ के सनवाल गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान पनघटवा डैम के पास सड़क पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और गार्डवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.