कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी के शताब्दी नगर में आठ से 10 फीट गहरे नाले में गिरने से फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। रात घर नहीं आए कर्मी को परिवार रात भर तलाशता रहा। शुक्रवार सुबह शव उतराता देख क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पनकी रतनपुर कॉलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय विजय सिंह एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी सविता, दो बच्चे विकास व पायल हैं। छोटे भाई विकास सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम बड़े भाई विजय घर से टहलने के साथ बाजार से सब्जी खरीदने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न आने पर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। फिर शुक्रवार सुबह सिद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित आठ से 10 फीट गहरे नाले में औंधे मुंह शव पड़ा देख क्षेत्रीय लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.