कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी के शताब्दी नगर में 8 से 10 फीट गहरे नाले में गिरने से फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। रात में घर नहीं आए फैक्ट्री कर्मी को परिवार रात भर इधर-उधर तलाशता रहा। वहीं शुक्रवार सुबह शव को शव को उतराता देख क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया।पनकी रतनपुर काॅलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय विजय सिंह एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी सविता, दो बच्चे विकास व पायल है। छोटे भाई विकास सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम बड़े भाई विजय घर से टहलने के साथ बाजार से सब्जी खरीदने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न आने पर उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। फिर शुक्रवार सुबह सिद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित 8 से 10 फीट गहरे नाले में औंधे म...