पनकी में रंजिश के चलते भाइयों पर जानलेवा हमला
कानपुर, जून 4 -- कल्याणपुर। पनकी के सुजानपुर निवासी अभय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि एक जून की शाम राम बालक राजपूत, निशांत राजपूत, विवेक कुशवाहा और करन कुशवाहा अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले उसे घर से बाहर बुलाकर रंजिश को लेकर धमकी दी गई। फिर कुछ देर बाद दोबारा उसकी परचून की दुकान से उसके भाई दीपक कुशवाहा को खींचकर बाहर निकाला। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.