कानपुर, मई 19 -- कानपुर। पनकी के रतनपुर कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद मर्चेंट नेवी कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। नेवी कर्मी पांच माह पहले ही छुट्टी लेकर ब्राजील से घर आया था, जबकि 10 दिन बाद ड्यूटी पर लौटना था। वहीं फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। रतनपुर कालोनी निवासी रामनरेश का 32 वर्षीय बड़ा बेटा विकास कुमार मर्चेंट नेवी में था। वर्तमान में वह ब्राजील में तैनात था। परिवार में मां रामबेटी व छोटा भाई आशीष है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले विकास की शादी सरसौल के लाऊखेड़ा निवासी धीर सिंह की बेटी कीर्ति से हुई थी। यह भी पढ़ें- मर्चेंट नेवी के कर्मी ने घर में फांसी लगाकर जान दी पांच माह पहले विकास छुट्टी पर घर आया था और 10 दिन बाद उसे ड्यूटी पर लौटना था। सोमवार शाम पत्नी कीर्ति से किसी बात को ...