कानपुर, जून 3 -- कल्याणपुर। पनकी के एलएमएल चौराहे के पास बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी आग का गोला बन गई। स्कूटी चला रहे फैक्ट्री कर्मी ने कूद कर अपनी जान बचाई। पनकी के पतरसा निवासी वीरेंद्र मिश्र इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर दो की एक बनियान फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार सुबह वह घर से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से फैक्ट्री के लिए निकले थे। अभी वह एलएमएल चौराहे के पास ही पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। वीरेंद्र ने किसी तरह चलती स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- पनकी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला संभवतः भीषण गर्मी के चलते शार्ट सर्किट के कारण स्कूटी में आग लगी है। जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बीच...