लखनऊ, अप्रैल 22 -- पनकी और जवाहरपुर ताप विद्युत परियोजनाओं का संचालन और रखरखाव निजी हाथों में सौंपा जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इसपर ऐतराज जताया है। समिति ने यह प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की है।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि पनकी ताप विद्युत परियोजना में लगभग 100 इंजीनियर, 75 जूनियर इंजीनियर, 75 टेक्नीशियन ग्रेड-2, 245 अन्य नियमित कर्मचारी व 500 से अधिक संविदा कर्मी काम कर रहे हैं। इसी प्रकार जवाहरपुर परियोजना में करीब 150 इंजीनियर, 90 जूनियर इंजीनियर, 100 टेक्नीशियन ग्रेड-2, 135 अन्य कर्मचारी और 500 से अधिक संविदा कर्मी काम कर रहे हैं। अगर इन परियोजनाओं का संचालन निजी कंपनियों को सौंपा जाता है, तो लगभग 2000 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं अनावश्यक घोषित कर उन्हें बाहर का रास्ता दिख...