लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पधारो म्हारे देश केवल एक वाक्य नहीं बल्कि राजस्थान की मिट्टी में रची-बसी अतिथि सत्कार की भावना का प्रतीक है। यह शब्द सुनते ही मन में सुनहरी रेत, रंग-बिरंगे परिधानों, भव्य महलों और लोक संस्कृति की मधुर धुनों की छवि उभर आती है...। सोमवार को जब एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के मिनी ऑडीटोरियम में राजस्थान स्थापना दिवस का जश्न मनाया जा रहा था तो लोगों के जेहन मे ऐसी ही तस्वीर तैरने लगी।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर एरा यूनिवर्सिटी में राजस्थान दिवस मनाया गया। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने वहां की पारंपरिक वेषभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया, तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। इतना ही नहीं इस मौके पर राजस्थान के खास पकवानों का स्वाद भी चखा गया। पोस्टर प्रदर्शनी ने तो जैसे पूरे राजस्थान को ही छोटे से हाल में समेट द...