मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों में शिक्षकों की स्थायी तैनाती को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। लगभग छह महीने पहले बिहार सरकार ने विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों के लिए प्रति विभाग छह शिक्षकों के हिसाब से कुल 120 पद स्वीकृत किए थे, लेकिन इन पदों के विरुद्ध अब तक नियमित पदस्थापना नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप अधिकांश विभाग आज भी कॉलेजों से बुलाए जाने वाले शिक्षकों के सहारे संचालित हो रहे हैं।विश्वविद्यालय में वर्तमान समय में कई विभागों में सप्ताह में दो से तीन दिन के लिए कॉलेजों के शिक्षकों की सेवाएं ली जा रही हैं, जिससे पठन-पाठन की निरंतरता और शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही कॉलेज में भी शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों एवं शिक्षको...