सिद्धार्थ, जून 18 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ तहसील के बानगंगा सिंचाई नहर परियोजना में 25 वर्षों से बेलदार के पद पर कार्यरत चार बेलदारों को हटाकर अपने चहेतों को नियुक्त करने का मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचने से ड्रेनेज विभाग में हड़कंप मच गया है। झूठे आरोप लगाकर निकाले गए बेलदारों ने न्याय की गुहार लगाई है।तहसील शोहरतगढ़ के कोमर निवासी योगेंद्र पुत्र झगरू व अदालत पुत्र सुखदेव, महथा निवासी अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल वहाब और नीबी सराहा निवासी निरंजन पुत्र जानकी ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे। पीड़ितों ने कहा कि बेलदारों के आजीविका का साधन बिना किसी कारण के अचानक छीन लिया गया। यह भी पढ़ें- पद से हटाए गए बेलदारों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार सहायक अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा बेलदार पद पर अपने चहेतों को स्थापित करने ...