पद यात्रा से दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झूंसी मंडल की ओर से पद यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने की। ढोल-नगाड़ों की थाप और नारों के बीच निकली पद यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। प्रो. जोशी ने जोर दिया कि नारी सशक्तीकरण ही विकसित भारत की आधारशिला है। निर्मला पासवान ने उज्ज्वला, मातृ वंदना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के लाभ गिनाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किरण द्विवेदी, नीलम गिरि, मंडल अध्यक्ष रोहित निषाद, महामंत्री मनोज निषाद, अनिरुद्ध पटेल, मोहित केशरवानी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में भाजपा ने निकाली पदयात्रा यह भी पढ़ें- ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.