गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कल्याणपुर स्थित आवास पर गढ़वा नगर परिषद के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को मंगलवार को सम्मानित किया। आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नव निर्वाचित सभी पार्षदों व बुके दे शॉल ओढ़ा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से कदम से कदम मिलाकर गढ़वा के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह पद पर रहें या नहीं रहें जनहित में हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। लोगों ने ठाकुर से क...