अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आगरा रोड स्थित तीर्थधाम मंगलायतन में रविवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-9 की वर्तमान सत्र की पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई। साथ ही शाखा अध्यक्ष, मंत्रियों की कार्यशाला का आयोजन जैन मिलन महिला एवं सहयोगी संस्था जैन मिलन वर्द्धमान के आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, शाखा अध्यक्षों, मंत्रियों एवं संयोजक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया कार्यशाला का शुभारंभ कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. पीके जैन ने द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ। सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन अनिल जैन, सुधीर जैन शास्त्री व मंगलार्थी बच्चों के द्वारा किया गया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार जैन ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक ...