साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। ज्येष्ठ अधिकमास की एकादशी तिथि को लेकर बुधवार को श्री श्याम भक्तों की ओर से शहर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में अधिकतर मारवाड़ी समाज के लोग शामिल थे। इस एकादशी को पद्यिनी एकादशी भी कहा जाता है। निशान यात्रा स्थानीय चौक बाजार स्थित श्रीरामनाथ ठाकुरबाड़ी परिसर से शुरू होकर गांधी चौक, शहीद चौक, जेएन राय रोड, महाजन पट्टी होते पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर जाकर संपन्न हुई। निशान यात्रा का नेतृत्व पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने किया। श्री श्याम मंदिर में पुजारी सोनु पांडेय ने निशान यात्रा के बाद विधि विधान से पूजन कराया, ज्योत जागृत किया। यह भी पढ़ें- एकादशी पर खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई इसके बाद सभी में प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर मारवाड़ी समाज के दर्जनों महिला व पुरूष आदि शामिल थे।फोटो: 7, ...