मऊ, जुलाई 16 -- मऊ। जिला सूचनाधिकारी डॉ.धनपाल सिंह ने अवगत कराया कि आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2027 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियाँ भारत सरकार द्वारा दी जानी हैं। भारत सरकार ने इन उपाधियों के लिए पात्रों से आवेदन मांगे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त उपाधियों के लिए पात्र अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में दो प्रतियों में सूचना के साथ जिला सूचना अधिकारी कार्यालय विकास भवन मऊ में एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...