दुमका, जुलाई 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के निदेश पर दुमका जिला इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष गिरधारी झा के नेतृत्व में रविवार को पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान के जयंती पर कार्यकर्त्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव हेमंत श्रीवास्तव, संताल प्रभारी मनोज कुमार राय, प्रदेश सचिव मोहन कुमार साह, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राय,रितेश कुमार, दीपक, बाबू झा, उत्तम साह इत्यादि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बांका : रामविलास पासवान की जयंती ...