झांसी, जुलाई 21 -- झांसी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए तीन दिन में नामांकन आमंत्रित किए जा रहे। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कला, साहित्य एवं शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, चिकित्सा, खेल, लोक प्रशासन, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान दिया हो, उनके नाम नामांकन हेतु प्रस्तावित किए जा सकते हैं।इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं भारत सरकार के पद्म पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन/संस्तुति प्रस्तुत कर सकते। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाल...